9/16/15

Latest girl friend boy friend jokes School Girl Friends Boy Friends Joke collection in Hindi

Latest girl friend boy friend jokes School Girl Friends Boy Friends Joke collection in Hindi 
एक लड़के ने स्कूल के प्रिंसिपल की बेटी को पटाया , दोनों रोज फोन पर खूब बात करते थे , लड़की – जानू तुम मुझे कितना याद करते हो ? लड़का – बहुत ज्यादा , लड़की – मैं रोज तुम्हारे सपनों में आती हूँ ना , लड़का – नहीं , लड़की – क्यों ? लड़का – क्यूंकि मैं रोज हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूँ ,, लड़की Shoked
एक लड़की ने 2 बॉयफ्रेंड बना लिए , एक के साथ मूवी देखने गयी ,अचानक दूसरे का फ़ोन आया , लड़का – कहाँ हो डार्लिंग ? लड़की – जानू मेरी तबियत ख़राब है , मैं सो रही हूँ , और तुम ? लड़का – मैं तेरी पिछली सीट पे बैठा , तेरी सहेली के साथ मूवी (Movie) देख रहा हूँ कमीनी

लड़की वाले लड़का देखने आये , लड़की – आपको किसमें इंटरेस्ट है ? लड़का – क्रिकेट , लड़की -वाओ , लड़की – और किसमें इंटरेस्ट है ? लड़का – फुटबॉल , लड़की – वाह आप तो अच्छे खिलाड़ी लगते हैं , लड़का – जी नहीं , मैं तो सट्टा लगता हूँ

एक लड़के को एक लड़की से नया नया प्यार हुआ , लड़का – डार्लिंग तुम मुझसे कितना प्यार करती हो ? लड़की – इतना ज्यादा कि मैं बता नहीं सकती , लड़का – फिर भी , बताओ ना , लड़की – मैं एक मोबाइल की तरह हूँ, तुम सिम की तरह , सिम के बिना मोबाइल अधूरा है , वैसे तुम्हारे बिना मैं अधूरी हूँ , लड़का – वाह मुझे तुमसे यही उम्मीद थी , लड़की (मन में)- इस गधे को क्या पता , मेरे पास चाइनीज मोबाइल(Chinese Mobile) है , जिसमें 3 सिम आते हैं

एक लड़की की कार सड़क पे दूसरी कार से टकरा गयी , उसमें एक लड़का बैठा था , दोनों कार टूट गयी पर किसी को चोट नहीं लगी , लड़की – वाह हम दोनों बच गए अब तो पार्टी करेंगे , लड़की ने अपनी गाड़ी से शराब बोतल निकाली , और लड़के को दी , लड़का थोड़ी शराब पीकर बोला – आप नहीं पियेंगी , लड़की हँसकर बोली – नहीं , अब मैं पुलिस को फोन करती हूँ कि तुमने शराब पीकर , मेरी गाड़ी ठोक दी , फंस गया बेचारा

एक लड़की सन्डे मार्किट जाकर कपड़े खरीद रही थी , अचानक उसके बॉयफ्रेंड का फ़ोन आया , लड़का – कहाँ हो ? लड़की – अरे मैं मॉल में आई हुई हूँ , तुम्हारे लिए जींस खरीद रही हूँ 5000 वाली ,ब्रांडेड है , लड़का चालू था ,बोला – मैं यहीं इतवार बाजार में तेरे पीछे खड़ा हूँ , जहाँ तू 300 की जींस 200 में लेने की जिद कर रही है , उसको मेरा नाम बोल दे , भाई है अपना

लड़की अपने बॉयफ्रेंड से – आज मैंने अपनी सहेली से , 500 रुपये की शर्त जीती , लड़का – वाओ , कैसे ? लड़की – मैंने कहा बकरी के 3 थन होते हैं , उसने कहा 2 होते हैं ,और मैं शर्त जीत गयी , लड़का- पर यार बकरी के तो 2 ही थन होते हैं , लड़की ने जोर दार थप्पड़ मारा , फिर लात फिर घूँसा , फिर पटका , लड़की – अब बताओ कितने थन होते हैं ? लड़का – 3 , लड़की – अरे डार्लिंग गुस्सा मत हो , ऐसे ही तो मैं अपनी सहेली से शर्त जीती

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर महँगी ज्वैलरी शॉप पे गया , लड़का – एक अच्छी सी अँगूठी दिखाओ , दुकानदार – ये लो , ये सब 10 -15 हजार की कीमत की हैं , लड़का – नहीं कुछ और स्पेशल दिखाओ , दुकानदार – ये लो , ये 2 लाख की है , लड़का – ये तो बहुत अच्छी है , लड़की – वाओ , डार्लिंग तुम कितने अच्छे हो , लड़का – ये लो दो लाख का चेक , दुकानदार – सर चेक से पैसे दोगे तो अँगूठी 2 दिन बाद मिलेगी , जब हमारे अकाउंट में पैसे आ जायेंगे , लड़का -ठीक है , 2 दिन बाद दुकानदार – ये पकड़ अपना चेक , तेरे खाते में पैसे है ही नहीं , और 100 रुपये दे बैंक वालों ने जुर्माना लगाया है , लड़के ने हँसते हुए 100 रुपये दे दिए , दुकानदार – 100 रुपये देकर भी हंस क्यों रहा है ? लड़का – अबे 2 लाख की अंगूठी के चक्कर में वो लड़की मुझे 2 दिन में 5 हज़ार के गिफ्ट दे चुकी है

एक लड़का अपनी क्लास की एक लड़की को पटाने की कोशिश कर रहा था , लड़का – hii स्वीटी , 50 का रिचार्ज करा दूँ क्या ? लड़की – नहीं , लड़का (मन ही मन मे)- वाह कितनी शरीफ लड़की है , लड़की – अच्छा 500 का करा दो , फुल टॉकटाइम ऑफर चल रहा है , लड़का – जा बहन ! तेरी क्लास शुरू होने वाली होगी,,,

एक लड़की को कुछ गुण्डों ने किडनैप कर लिया , लड़की से कहा – अपने बाप को फोन लगा और 10 लाख रुपये लाने के लिए बोल , लड़की ने पापा को फोन लगाया, बोली- पापा मुझे गुंडों ने पकड़ लिया है प्लीज़ 10 लाख रुपये ले आओ , पापा – पर बेटी तुम ठीक तो हो ? बेटी – मैं बिलकुल ठीक हूँ , बस एक बात का ध्यान रखना ,पुलिस को बताओ , तो मेरी बिना मेकअप(Makeup) वाली फोटो पुलिस वालों को मत देना ,,

एक लड़के ने अपनी प्रेमिका(Girl Friend) से शादी कर ली , एक दिन पत्नी बाथरूम से बोली – डार्लिंग , मैंने साबुन लगा रखा है , जरा जल्दी आकर यहाँ रगड़ दो , लड़का रोमांटिक(Romantic) होकर बोला – अभी आया , लड़की – जल्दी आओ ना ,, लड़का – बताओ कहाँ रगड़ना है ? लड़की -ज्यादा दिमाग मत चलाओ , वो कपड़ो पे साबुन लगा दिया है , जल्दी से रगड़ दो , और भी काम पड़े है

एक लड़के को एक लड़की से नया नया प्यार हुआ , रात को लड़का रोज लड़की को फोन करता था , एक दिन फोन लड़की की मम्मी ने उठा लिया , लड़का घबराते हुए बोला – आंटी जी , पायल है क्या ? आंटी – हाँ है , दोनों पैरों में है और चप्पल भी है ,

एक लड़के को अपनी क्लास में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया , लड़का बहुत डरपोक था , एक दिन अपनी गर्लफ्रेंड से बोला – डार्लिग किसी को हमारे प्यार की बात मत बताना , लड़की – ठीक है , पर तुम्हारी बहन को जरूर बताउंगी , लड़का – क्यों ? लड़की – कमीनी ये बोल रही थी , कि कोई कुत्ता ही होगा , जो तुझसे प्यार करेगा

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गयी , भीड़ ने लड़के को खूब मारा , बुरी तरह पिटा , फिर लड़की और स्कूटी को उठाया , एक आदमी बोला -आपको लगी तो नहीं , लड़की – नहीं ये तो रोज का काम है , स्कूटी सीख रही हूँ ना ,,

एक लड़की ने एक लड़के को pendrive दी और बोली – इसमें फेसबुक डाल देना प्लीज़ ,,, लड़के ने चिढ़कर लड़की की तरफ देखा , लड़की – क्या हुआ 2 gb में नहीं आएगा ,,

एक लड़का अपनी Girl Friend के साथ चाँदनी रात में बैठा हुआ था , लड़की जैसे ही और पास आई , लड़का बोला – तुम्हारे दाँत बिल्कुल इन सितारों की तरह हैं , लड़की – वाओ , तुम्हें मेरे दाँत इतने सुन्दर लगते हैं , लड़का – नहीं , मैं बोल रहा कि तुम्हारे दाँत सितारों की तरह एक दूसरे से कितनी दूर दूर हैं ,, 

एक गाँव की लड़की अपने प्रेमी के साथ पार्क में घूम रही थी , अचानक लड़की बोली – डार्लिंग बहुत भूख लगी है चलो कुछ खाने चलते हैं , लड़का – क्या खाना है ? लड़की – Mcdonalds चलते हैं पिज़्ज़ा खाते हैं चलो, लड़का – नहीं पहले Mcdonalds की स्पेलिंग बता , लड़की(काफी देर सोचकर) – हरामख़ोर बहुत ज़ोर से भूख लगी है , चल छोले भटूरे ही खिला दे

एक लड़की का मोबाइल बेलेंस खत्म हो गया , उसने कस्टमर केयर के फ़ोन किया , लड़की – मुझे 1 msg 10 लोगों को एक साथ भेजना है , कैसे भेजूँ , कस्टमर केयर – क्या msg है , लड़की – “haiii जानू मेरा बेलेंस ख़त्म हो गया है जल्दी से 100 का रिचार्ज करवा दो”

एक दातों के डॉक्टर की बेटी को एक लड़के से प्यार हो गया , वो रोज लड़के को अपने पापा के पास शादी की बात करने भेजती थी , लेकिन लड़का कुछ बात नहीं कर पाता था , लड़की – क्या तुमने आज पापा से बात की ? लड़का – नहीं , लड़की(गुस्से में) – क्यों ? लड़का(रोता हुआ)- हिम्मत नहीं पड़ी , आज फिर चुपचाप एक दाँत और निकलवा कर आ गया

एक खूबसूरत लड़की ने पड़ोस में रहने वाले लड़के को बुलाकर उससे बाजार से कुछ सामान मँगवाया , 100 रुपये कम पड़ गए ,तो लड़के ने अपने पास से दे दिए , लड़का आकर बोला 100 रुपये कम थे मैंने दे दिए , लड़की (शर्म से)- आप कितने अच्छे हो , I Love You ,,, लड़का – ज्यादा नखरे मत , चल मेरी बहन 100 रुपये निकाल जल्दी

Santa Love Propose Joke in Hindi 
संता को एक लड़की से प्यार हो गया , संता (लड़की से)- I Love You , लड़की – I Love You 2 , संता ने जोरदार थप्पड़ मारा , बोला – साली ये दूसरा कौन है ?

एक शर्मीले लड़के की शादी एक बहुत ख़ूबसूरत लड़की से तय हुई , लड़का शर्म के चक्कर में लड़की से कभी मिला नहीं था , लेकिन लोगों से सुना था , की लड़की बहुत ही ख़ूबसूरत है , शादी के बाद लड़के ने जैसे ही लड़की का घूंघट उठाया वो एक घबरागया क्युकी लड़की एकदम कटरीना कैफ सी सुन्दर थी , लड़का – बोलो तुम्हारी सुंदरता के लिए क्या गिफ्ट दूँ , लड़की (शरमाकर)- दो आपता दिल तले , लड़का shoked ओ तेरी तोतली ,

एक लड़की किसी बात पे अपने बॉयफ्रेंड से बहुत नाराज हो गयी , लड़के ने बहुत मनाने की कोशिश की , पर सारी कोशिशें नाकामयाब , लड़का दुकान पे जाता है , और फूल लेकर आता है , लड़का (रोमांटिक होकर)- देखो जान मैं तुम्हारे लिए क्या लाया हूँ ? लड़की(गुस्से से)- मुझे फूल नहीं चाहिए , सोने की चीज़ चाहिए , लड़का – ये लो तकिया सो जाओ ,, लड़की shoked ,लड़का rocked

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की जुल्फों में सोया हुआ था , जुल्फों में ऐसा खोया , मदहोश बेहोश हो गया , थोड़ी देर में होश में आया लेकिन फिर बेहोश , लड़की (प्यार से) – कुछ बोलो ना जानू , क्या फिर से जुल्फें लहराऊँ , लड़का – कमीनी , जुल्फें हटा , या तो इन्हें कटवा ले या नहा लिया कर ढंग से ,,

लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था , लड़की – हम कहाँ जा रहे है ? लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे , लड़की – वाओ , पहले क्यों नहीं बताया ? लड़का – मुझे खुद अभी पता चला , लड़की – कैसे ? लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे

एक प्रेमी जोड़ा डेट पे गया , लड़की बहुत छोटी स्कर्ट पहन कर आई , लड़का – अरे यार इतनी छोटी स्कर्ट , लोग क्या कहेंगे , तुम्हारी माँ ने कुछ नहीं कहा , लड़की – माँ तो बहुत नाराज हुई थी , बोली अगली बार मेरी स्कर्ट पहनी तो बहुत मारूंगी

एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को फ़ोन करती है , लड़की – हेलो, जान क्या कर रहे हो ? लड़का – शेव कर रहा हूँ , लड़की(मुँह बनाकर)- मैं जब भी तुम्हें फोन करती हूँ , तुम शेव ही बनाते रहते हो , एक दिन में कितनी बार बनाते हो? लड़का – यही कोई 30 -40 बार , लड़की – क्या ? तुम पागल हो क्या ? लड़का – जी नहीं मैं नाई हूँ

सिनेमा में नयी फिल्म लगी थी , गर्लफ्रेंड ने पापा से नजर बचाकर , बॉयफ्रेंड को फोन लगाया ,, लड़की – जानू कोने वाली 2 सीट बुक कर लेना , लड़का – अगर कोने वाली नहीं मिले तो ? लड़की – तो कोई बात नहीं , फिल्म ही देख लेंगे

एक प्रेमी प्रेमिका पार्क में बैठे हुए थे , उन्होंने देखा 2 कुत्ते आपस के एक दूसरे को किस(Kiss) कर रहे थे , प्रेमी (रोमांटिक होकर)- अगर इजाजत हो तो क्या , मैं भी ऐसा करूँ ? प्रेमिका (शरमाकर)- ok कर लो , पर ध्यान रखना कुत्ता काट ना ले,,

पप्पू ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया , फोन पापा ने उठा लिया , पप्पू मन में बोला – हे भगवान ये कहाँ से आ गया , पापा – हेलो कौन बोल रहा है ? पप्पू – मैं “कौन बनेगा करोड़पति ” से अमिताभ बच्चन बोल रहा हूँ , आपकी बेटी की सहेली मेरे सामने हॉट सीट पर बैठी है , अपनी बेटी को फ़ोन दीजिये सर , पापा ने जल्दी से फोन बेटी को दे दिया , पप्पू – सवाल ये है कि आज शाम तुम कहाँ मिलोगी , option A – मंदिर के पीछे , option B – कॉलेज में , option C – बाजार में , option D -मेरे घर पे , लड़की (शरमाकर)- option A , पप्पू – ok धन्यवाद , बापू खुशी से फूला नहीं समा रहा था , पप्पू rock

New Girl Friend Joke in Hindi 

बेटा पहली बार एक लड़की को लेकर घर में आया , पिता – कौन है ये लड़की ? बेटा – ये मेरी गर्लफ्रेंड है ,, पिता – ok दूसरे दिन , लड़का किसी दूसरी लड़की के साथ , पिता(गुस्से में) – कौन है ये लड़की ? बेटा – रिश्ता वही , आइटम नई ,,

सनसनी खबर , अभी अभी पता चला है , कि लड़के लड़कियों से ज्यादा नेक दिल होते हैं हैं , क्यूंकि किसी भी लड़की को देखकर लड़के कहते हैं – सुभान अल्लाह , माशा अल्लाह , कितनी प्यारी है ,, और लड़कियाँ जब लड़कों को देखती हैं तो बोलती हैं – कुत्ता , कमीना , हरामखोर , हमेशा घूरता रहता है ,, इसीलिए लड़को को ज्यादा नेकदिल करार दिया गया है

लड़का लड़की बहुत दिनों बाद मिलते हैं ,, लड़का – देखो जान , माना हम बहुत दिनों के बाद मिल रहे हैं , प्यार भी उमड़ उमड़ कर बाहर आ रहा है , लेकिन प्लीज़ अपने हाथ मेरे गाल से हटा लो , लड़की – क्यों ? लड़का – अबे क्यों क्या , रोमांस गया तेल लेने तेरे हाथ बहुत ठन्डे हैं

लड़का लड़की फ़ोन पे बातें कर रहे थे , लड़का – जानू , तुम बहुत cute हो , लड़की – वाऊ थैंक्स , लड़का – तुम किसी अप्सरा से कम नहीं हो , लड़की -वाऊ so cool , लड़की – क्या कर रहे हो ? लड़का – मजाक ,,

एक शानदार पार्टी चल रही थी , तभी एक सुन्दर सी लड़की पप्पू के पास आई , बोली – excuse me , मेरे हाथ में खाने की प्लेट है तो क्या आप , मेरी टी -शर्ट से एक चीज़ हटा सकते हैं , पप्पू (खुश होकर)- हाँ बोलो क्या हटाना है ? लड़की – अपनी कुत्ते जैसी नजर

एक लड़के को मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया , लड़के ने अपने खून से लव लेटर लिखा , लेटर अंत लिखा – “मुझे इस लेटर का जवाब जरूर देना “, २ दिन बाद लड़की ने लेटर भेजा , लड़के ने उत्सुकता से लेटर खोला , जिसमें लिखा था – ब्लड ग्रुप – B , केल्शियम की कमी है

एक कंजूस का बेटा अपनी गर्लफेंड के साथ डेट पे गया , जब घर वापस आया , कंजूस(गुस्से में)- कितने रुपये खर्च किए , बेटा- 500,, कंजूस (गुस्से में) – 500 ,,, बेटा – हाँ वो इतने ही लेकर आई थी

लड़की अपने बॉयफ़्रेन्ड को किस कर रही थी , लड़का – थैंक्स जान , मुझे अपनी चुइंगम देने के लिए , लड़की – जानू वो च्विंगम नहीं थी , मुझे जुकाम है कफ बन रहा है ,,

girl friend boy friend jokes लड़का – तुम्हारी age क्या है ? लड़की – मैं पर्सनल चीजें किसी से शेयर नहीं करती , लड़का – तुम्हारी ईमेल id क्या है ? लड़की- pooja.1988@gmail.com

लड़का – जरा मेरी आँखों में देखो , क्या नजर आता है , सच सच बताना ,, लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है , लड़का (गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना , मेरी आँख में मच्छर पड़ गया है ,, गौर से देख कर निकाल दे